पाकिस्तान में लश्कर की महिला विंग ने कराया चुनाव

 

पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद महिलाओं को आतंकी के रूप में भर्ती करने लगे हैं। अपनी-अपनी महिला विंग बनाकर उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। ताजा खबर यह है कि पाकिस्तान के सियालकोट के तलवाड़ा मुगलान में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग ने इंट्रा-पार्टी चुनाव करवाए हैं।

लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद अपने नापाक मंसूबों के लिए महिलाओं को इस्तेमाल करना चाहता है। लश्‍कर-ए-तैयबा से जुड़े धार्मिक नेटवर्क ने पाकिस्‍तान में महिलाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक, ‘अल्फियातुल जिहाद फी सबीलिल्लाह’ नाम से शुरू किए गए ऑनलाइन कोर्स के जरिए महिला ब्रिगेड का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। साथ ही क्लास का संचालन हजरत मौलाना मोहम्मद यानी हाफिज सईद के मार्गदर्शन में बताया जा रहा है और उसकी बहनें महिलाओं को जिहाद का पाठ पढ़ाएंगी।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह पहल महिला कैडर तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। यह सेंटर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुरीदके में लश्कर के हेडक्वार्टर के नेस्तनाबूद होने के बाद अलग-अलग शहरों में ISI और पाक आर्मी की सरपरस्ती में खोले जा रहे हैं।

Leave a Comment