सरोज राय और मनोज राय
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगरसेवक रहे मनोज राय ने इस बार अपनी पत्नी सरोज राय को कल्याण-डोम्बिवली महापालिका (KDMC) चुनाव में उतारा है। चूँकि वार्ड महिला आरक्षित है और मनोज राय की पहचान कल्याण (पूर्व) में ‘बदनाम बिल्डर’ के रूप में है इसलिए इस बार उन्होंने अपनी धर्मपत्नी पर दांव लगाया है। परन्तु थर्टी फर्स्ट इंज्वॉय करने के मूड में चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार पोतदार ने सरोज राय का आधा-अधूरा भरा नामांकन फॉर्म ही एक्सेप्ट कर ओके कर दिया। अब सरोज राय की नगरसेवकी खटाई में पड़ गयी है।
बता दें कि 30 दिसम्बर 2025 को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। KDMC के प्रभाग क्रमांक-13(क) से मनोज राय ने अपनी धर्मपत्नी सरोज राय का नामांकन फॉर्म भरवाया। इसी पैनल से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल प्रकाश काटकर ने अश्विनी कुमार पोतदार को याद दिलाया कि सरोज राय ने नामांकन फॉर्म आधा-अधूरा भरा है। कुछ कॉलम को रिक्त छोड़ दिया है। इस पर अश्विनी कुमार पोतदार ने कहा कि- चलता है यार। अश्विनी कुमार पोतदार ने बताया कि उन्हें थर्टी फर्स्ट की पार्टी में शामिल होने के लिए जाना है। देर हो रही है। अश्विनी कुमार पोतदार ने यह भी बताया कि कल्याण (पूर्व) के प्रसिद्ध होटल प्रसाद फ़ूड डिवाइन में उनका टेबल बुक है। रात 8.30 बजे अश्विनी कुमार पोतदार पार्टी इंज्वॉय करने रवाना हो गए। सरोज राय का नामांकन फॉर्म आधा-अधूरा एक्सेप्ट करने की बात पूरे कल्याण शहर में फ़ैल गयी। इसी वार्ड से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार एडवोकेट रीता तिवारी के पति शैलेश तिवारी ने इसी मुद्दे पर वार्ड ऑफिस में हंगामा कर दिया।
राहुल काटकर ने सरोज राय के समस्त फॉर्म, शपथ पत्र हासिल कर लिए हैं। राहुल काटकर ने ABI (abinewz.com) को बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से कर दी है और सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट पिटीशन भी फाइल करेंगे। उनकी मांग है कि अश्विनी कुमार पोतदार को निलंबित किया जाए और सरोज राय को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया जाए। बॉम्बे हाईकोर्ट के वकीलद्वय अभय पाण्डेय और अनिल पाण्डेय ने ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन) से कन्फर्म किया कि वे सोमवार को रिट पिटीशन फाइल कर देंगे।
सरोज राय के नामांकन फॉर्म की कुछ झलकियां
1- व्यवसाय की जगह खाली छोड़ी। अर्थात बेरोजगार।
2- कुल संपत्ति 122, 46, 15, 684 (एक सौ बाइस करोड़, छियालिस लाख, पंद्रह हजार, छः सौ चौरासी रुपये।
3- दो पुत्र एक पुत्री सहित तीन संतानें।
4- संतानों की जन्मतिथि याद नहीं। जन्मतिथि का कॉलम खाली छोड़ा।
5- एक महत्वपूर्ण पेज पर दिनांक और स्थल की जगह खाली छोड़ा।
6- इसी पेज पर चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार पोतदार ने एक जगह अपनी सिग्नेचर नहीं की। उस जगह पर सरोज राय ने अपनी सिग्नेचर कर दी।
7- अश्विनी कुमार पोतदार ने राहुल काटकर को लिखित में बताया है कि सरोज राय के फॉर्म में कोई त्रुटि नहीं है। अश्विनी कुमार पोतदार ने राहुल काटकर को कोर्ट में जाने की सलाह दी है।
सरोज राय के पति मनोज राय कल्याण के बदनाम बिल्डर (राय रेसीडेंसी) हैं। ABI संवाददाता सुशील सिंह ने बताया था कि मनोज राय के खिलाफ बलात्कार के FIR दर्ज हैं और बहुत सी पीड़ित महिलाओं ने कोलसेवाड़ी पुलिस और सुशील सिंह को अप्रोच भी किया था। उनका एक बेटा ड्रग्स सप्लाई के मामले में गिरफ्तार हुआ था। सरोज राय (58) को दूसरा सबसे बड़ा नुकसान भाजपा के पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ का जेल में होना है। गणपत गायकवाड़ मनोज राय के राजनैतिक गुरू हैं परन्तु सालों से जेल में हैं। मनोज राय जब खुद चुनाव लड़ रहे थे तब वार्डवासियों (मतदाताओं) के लिए उन्होंने उल्हासनगर के अम्ब्रोसिया बार को फ्री कर दिया था। इस बार राहुल काटकर और शैलेश तिवारी की उन पर गिद्ध दृष्टि है।

https://shorturl.fm/6hCsr
https://shorturl.fm/2q6CN
https://shorturl.fm/ow8es