महिलाओं के सिर्फ अंडरगारमेंट्स चुराने वाला चोर गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कोलार पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के सिर्फ अंडरगारमेंट्स चुराता था। अंडरगारमेंट्स पहनकर ही वह सोता था। जब पकड़ा गया तो अंडरगारमेंट्स ही पहनकर सो रहा था।

कोलार थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि लोगों की सूचना पर एक युवक को पकड़ा गया था, जो कि घरों से अंडरगारमेंट्स चुराता था।

मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे आरोपी बालकनी से चढ़कर घर में दाखिल हुआ और महिलाओं के सूखते कपड़ों से अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। चोरी कर भागते समय उसका श्रमिक कार्ड गिर गया। इसी कार्ड से पुलिस को आरोपी का नाम और पता मालूम पड़ा। आरोपी का नाम दीपेश मालूम पड़ा। पुलिस उसके कमरे में घुसी, तो वह चोरी के कपड़े पहनकर सो रहा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दीपेश ने पिछले कुछ दिनों में कई घरों में चोरियां की थीं। क्षेत्र की कई महिलाओं ने पहले भी ऐसी चोरियों की शिकायत की थी, लेकिन वे दर्ज नहीं हुईं। मंदाकिनी कॉलोनी में भी चोरी की बात एक महिला ने क़ुबूल की है।

थाना प्रभारी अजय सोनी के अनुसार जब दीपेश पकड़ा गया, तब पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके खिलाफ किसी ने कोई शिकायत नहीं की। युवक के परिवार का कहना था कि हम इसे घर में ही बंद करके रखते हैं, पता नहीं यह कैसे निकल जाता है। यह दिमागी रूप से सही नहीं है और शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

One Thought to “महिलाओं के सिर्फ अंडरगारमेंट्स चुराने वाला चोर गिरफ्तार”

Leave a Comment