सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मंदिर के पुजारी से उसकी पत्नी ने पेशे और वेशभूषा का हवाला देते हुए अलग होने की डिमांड रख दी। पत्नी का हाल ही में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर सेलेक्शन हुआ है। पत्नी (दारोगा साहिबा) को अधिकारी बनने के बाद उसे अपने पति के धोती-कुरता, शिखा (चोटी) और पुजारी के पेशे से शर्मिंदगी होने लगी। यही कारण बताते हुए उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और पति से अलग होने की मांग की।
वहीं, पति का तर्क है कि उसने अपनी सेविंग्स से पत्नी की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया, लेकिन सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद अब वही पत्नी तलाक मांग रही है। कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, दंपति का वैवाहिक जीवन तीन-चार वर्ष तक चला। पति का दावा है कि पत्नी के पुलिस ऑफिसर बनने के सपने को सपोर्ट करते हुए उसने ट्रेनिंग, कोचिंग और परीक्षा की तैयारी पर खर्च किया। जब पत्नी का पुलिस में सेलेक्शन हो गया तो अचानक उसके तेवर बदल गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने अपने पति से कहा कि उसे पहनावा और पेशा बदलना होगा। साथ ही शिखा भी काटनी होगी। वहीं, पति ने धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत पहचान का हवाला देकर पत्नी की बात मानने से इन्कार कर दिया। याचिका में पत्नी ने बताया कि पति के साथ सार्वजनिक रूप से कहीं आना-जाना उसके लिए असहज और अपमानजनक हो गया है, जो उसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से मेल नहीं खाता।
कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला अपनी तलाक की मांग पर अड़ी रही।

https://shorturl.fm/XljZd
https://shorturl.fm/S6iWF