मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3,000 रुपए जमा करेगी महाराष्ट्र सरकार

 

महाराष्ट्र सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्त मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडली बहनों के खाते में जमा करने वाली है। यह कुल रकम 3,000 रुपए है।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) चुनाव है और इसके नतीजे 16 जनवरी को आयेंगे। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव से पहले लाडली बहनों के खाते में रुपए जमा किए जाने को लेकर डर है कि कहीं महिलाओं का वोट भाजपा को ना चला जाए।

महाराष्ट्र में BMC चुनाव काफी अहम माने जाते हैं। मुंबई में तो इसका काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि जिसे BMC की सत्ता मिलती है, उसका राजनीतिक दखल काफी ज्यादा हो जाता है और पावर भी खूब होती है। यही वजह है कि सभी दल इन चुनावों पर फोकस कर रहे हैं।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि 15 तारीख को मतदान होने वाला है और उसके पहले महिलाओं को इस तरह से पैसे देना आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे जमा होने वाले हैं। ऐसा करने से लाभार्थी महिलाएं सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकती हैं, यह एक तरह से सरकारी घूस है।

कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को सुबह 11 बजे तक सरकार का पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस पत्र पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना की दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने की दो किश्तें यानी 3,000 रुपये की किस्त एक साथ लाभार्थी महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। हालांकि यह लाभ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने e-KYC (ई-केवाईसी) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया था, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी।

One Thought to “मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3,000 रुपए जमा करेगी महाराष्ट्र सरकार”

  1. Aanchal khatri

    Mera e-kyc nahi hua to mere khate mein paise nahin a rahe hain please aap kuchh kariye mere khate mein bhi paise daliye ek aisi register bahut TRAI Kiya but nahin ho raha hai

Leave a Comment