भगवाधारियों को गाली देनेवाली यूट्युबर ‘भाभीजान’ गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की ‘भाभीजान’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाभीजान ने भगवाधारियों को अपने यूट्युब पर गाली दी थी। भाभीजान का असली नाम समरीन निशा है।

बीते मंगलवार को अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। समरीन निशा (30) सुल्तानपुर इंतजाम अली गांव की रहने वाली है। समरीन निशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें हिंदू धर्म और समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

हालांकि, उस आपत्तिजनक वीडियो पर लोगों की तरफ से की गईं तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद समरीन निशा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह माफी मांगती हुई दिख रही है। उसमें उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए आगे से ऐसी गलती नहीं करने को लेकर भी कहा था। लेकिन तब तक ये मामला गंभीर हो चुका था।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत समरीन निशा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। इसके समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया। समरीन निशा खुद को भाभीजान कहलाना पसंद करती है।

Leave a Comment