AIMIM नेता का ‘लव जिहाद’, 300 हिंदू लड़कियों का किया शिकार

अजफरुल हक उर्फ प्रिंस

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को एक लिखित शिकायत कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं। अजफरुल हक उर्फ प्रिंस ने हिंदू बनकर महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाया और उसका यौन शोषण किया। महिला ने इसकी शिकायत अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के घर वालों से की तो उसके भाई और रिश्तेदार ने मिलकर उसका गैंग रेप कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसमें उसने बताया कि इन लोगों का गिरोह और अबतक 300 से ज्यादा लड़कियों को आरोपी व उसके घर वाले शिकार बना चुके हैं। अभिनंदन ने आरोपी अजफरुल हक व उसके घर वालों सहित 8 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया और कुछ दिन बाद मुख्य आरोपी को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इन सबके बीच धर्मान्तरण मामले में सुर्खियों में चल रहे SP अभिनंदन को कल शासन ने हटाते हुए उनका तबादला सहारनपुर कर दिया है।

दरअसल कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता बस्ती शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थी, जहाँ जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई जिसने खुद को हिंदू बताया और उसे अच्छे हॉस्पिटल में नौकरी दिलवाने के नाम पर बात ही बात में उसका मोबाइल नंबर ले लिया। धीरे धीरे उसने प्रेम जाल में फंसाया, युवती को शक न हो उसके लिए युवक बाकायदा अपने हाथ में कलावा पहनता था। भरोसा जीत उसके साथ दुष्कर्म किया फिर शादी का झांसा दे लगातार दुष्कर्म किया। जब बात हद से ज्यादा गुजर गई तो युवती शिकायत लेकर उसके घर पहुंची तो घर में भी युवक ने अपने भाई व सहयोगी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं पीड़िता यदि आरोपी के पास नहीं जाती थी तो परिवार को टार्चर किया जाता और भाई को भी किडनैप कर ले लेता था। थक हारकर युवती को मजबूर होकर जाना ही पड़ता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके काले कारनामों में उसके घर वाले भी साथ देते थे। अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के घरवालों ने भी उसे भी बर्बाद करके देह व्यापार के दलदल में ढकेलने की पूरी कोशिश की।

पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी और उसके भाई हिन्दू बनकर लगभग 300 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन सभी का आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे और उसके बाद देह व्यापार के लिए देश विदेश में बेच देते थे। पीड़िता के आरोप की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 लोगों पर जिसमें उसके घरवाले भी शामिल हैं, FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

वहीं इन सबके बीच धर्मांतरण मामले में सुर्खियों में चल रहे SP अभिनंदन को कल शासन ने हटाते हुए उनका तबादला सहारनपुर कर दिया है और उनकी जगह पर यशवीर सिंह की तैनाती की गई है।

Leave a Comment