मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की दर्पण कालोनी में पति ने पत्नी से खाना बनाने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर पति ने अवैध हथियार से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद एएसपी अनु बेनीवाल, थाना प्रभारी थाटीपुर विपेंद्र सिंह चौहान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
थाना ठाठीपुर पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके की है। जहां रात 11 बजे के आसपास शराब के नशे में धुत होकर पति सोनू तोमर घर पहुंचा तो उसने पत्नी रुचि तोमर को खाना बनाने को कहा।
बीमार होने के कारण जब रुचि तोमर ने सोनू तोमर से खाना बनाने को मना कर दिया तो सोनू तोमर पत्नी से गाली गलौज करने लगा। आरोपी की मां और उसके बच्चों ने उसे समझाने का प्रयास किया पर नशे में धुत सोनू ने रुचि तोमर को गोली मार दी।
मुरार थाना के सीएसपी अतुल सोनी ने कहा कि सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू तोमर ने रुचि तोमर को 5 गोलियां मारीं।
