बस में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती जलाकर सोया कंडक्टर, आग लगाने से कंडक्टर और बस दोनों जले

 

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक प्राइवेट बस में आग लगने के बाद कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया है। बस पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गयी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कंडक्टर मच्छर मारने वाली अगरबत्ती जलाकर सोया था। सम्भवतः आग उसी से लगी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि बस के कंडक्टर के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय सुनील शर्मा का शव बरामद किया गया। वह बस के अंदर रात को सोया हुआ था। अंदर ही उसने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस अगरबत्ती से आग लगी होगी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा नंबर की यह बस महज 28 दिन पहले ही सड़क पर लाई गई थी। यह प्राइवेट बस है।

Leave a Comment