मध्य प्रदेश के खरगोन में भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। पहले तो लोगों ने समझा कि मामा के यह डांस करने की स्टाइल है, परन्तु काफी देर तक जब वे उठे नहीं तो लोग समझ गए कि उनकी मौत हो गयी है।
घटना मंगलवार की है। बडवानी जिले के पिपलुद गांव निवासी दूल्हे के मामा घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ओझरा गांव गए थे। यहां मेहंदी की रस्म के दौरान मामा घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे।
‘रब से क्या मांगू, जब तू मेरे करीब…’ गीत पर घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। उसी दौरान घनश्याम यादव गिर गए। लोग कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिवार ने उनका अंतिम संस्कार पीपलूद (गृहग्राम) में किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
