महाराष्ट्र राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरि झिरवाल के बिस्तर पर एक ट्रांसजेंडर महिला सोती हुई पायी गयी। वह बिल्कुल नग्न अवस्था में भी दिखी। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से हड़कंप मच गया है।
बुधवार, 25 मार्च 2026 को नरहरि झिरवाल के सरकारी आवास सुरुचि के बेडरूम में ट्रांसजेंडर महिला के सोते पाए जाने का वीडियो वायरल हो गया। बेडरूम में शराब और मटन-चिकन भी रखा हुआ दिखा।
ट्रांसजेंडर महिला की पहचान हो गयी है। उसके भाई ने यह एक्सपोजर किया है।
भाई के अनुसार, उसकी बहन उगाही (एक्सटॉर्शन) से जुड़े मामलों में शामिल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।
सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कुछ मंत्रियों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल और तेज हो गई है।
फरवरी 2026 में नरहरि झिरवाल का क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था। तब नरहरि झिरवाल के मंत्री पद से इस्तीफे की नौबत आ गयी थी।
इधर नासिक में तांत्रिक अशोक खरात के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हो जाने से भी महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गयी थी। अब नरहरि झिरवाल के बिस्तर पर ट्रांसजेंडर महिला के आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने से राजनीति फिर गरमा गयी है।
