उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बुलेट पर नंबर की जगह ‘UGC K बाप’ लिखा था। पुलिस ने बुलेट को ज़ब्त कर लिया है।
बता दें कि वाराणसी के कैंट थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सोमवार को पैदल गश्त और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी निगाह विकास भवन के सामने एक बुलेट पर पड़ी तो वो दंग रह गए। दरअसल बुलेट की नंबर प्लेट पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह लिखा था ‘UGC K बाप’। इसके बाद कैंट पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बुलेट के मालिक की पहचान करने के लिए वाराणसी के कैंट थाने की पुलिस ने अभियान चलाया और पता लगा कि ये बुलेट कृतिभान मणि त्रिपाठी पुत्र बृजनाथ त्रिपाठी निवासी उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी के नाम पर है। वह नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता है
