‘लव जिहाद’ के बाद अब ‘कॉर्पोरेट जिहाद’, IT कंपनी में हिन्दू कर्मचारी को जबरन बीफ खिलाया, नमाज़ पढ़वाया, मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा !

 

महाराष्ट्र में नासिक की एक IT कंपनी में 8 युवतियों के यौन शोषण का मामला अभी ताज़ा ही था कि इसी कंपनी के एक हिंदू कर्मचारी को जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नौकरी बचाने के लिए हिन्दू कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और जबरदस्ती ‘बीफ’ खिलाया गया।

एक नामी कंपनी में काम करने वाली 8 युवतियों की शिकायत के बाद अब उसी कंपनी के एक हिंदू कर्मचारी ने अपनी भयावह आपबीती पुलिस के सामने रखी है। शिकायत में तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, शाहरुख शेख और रजा मेमन पर इस कर्मचारी का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारी के अनुसार, उसे दोपहर के समय काम के दौरान जबरदस्ती नमाज पढ़वाया जाता था।

इतना ही नहीं, उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मानसिक दबाव भी बनाया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कर्मचारी को जबरन ‘बीफ’ खिलाया गया। अब धर्मांतरण के बाद की उसकी तस्वीरें सामने आने से यह संदेह जताया जा रहा है कि यह केवल यौन शोषण का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का हिस्सा हो सकता है।

इस प्रकरण में अब तक 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और इस पूरे प्रकरण की SIT द्वारा गहन जांच की जा रही है। इस कर्मचारी की सामने आई तस्वीरों को इस मामले का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने मामले की जड़ तक जाने के आदेश दिए हैं और आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

एक ओर जहां युवा अपने करियर के लिए घर से बाहर निकलते हैं, वहीं इस तरह के धर्मांतरण और उत्पीड़न के जाल में फंसना समाज के लिए खतरे की घंटी है। नाशिक पुलिस ने अब इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उस मल्टीनेशनल कंपनी में चल रही इस कथित ‘धर्मांतरण फैक्ट्री’ का पर्दाफाश होगा या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Comment