ठाणे जिले की मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस (MBVV) की अपराध शाखा की महिलाओं के विरुद्ध अपराध इकाई (CAW) और अपराध निवारण और नियंत्रण (CPC) यूनिट ने बंगाली और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का मोनी मोहनदास (मून दास) को गिरफ्तार किया है। मून दास पर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने और उसमें फिल्म अभिनेत्रियों को शामिल करने का आरोप है। पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को इस धंधे से मुक्त भी कराया है। महिला पुलिस इंस्पेक्टर सौरभी पवार को मिली जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने दो नकली ग्राहक (डिकॉय) तैयार किए…
Read More