कल्याण कोर्ट के सत्र न्यायाधीश को याचिका में अपशब्द कहने वाले याचिकाकर्ता से बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिखित में माफ़ी मंगवाई

  ठाणे जिले के कल्याण कोर्ट के एक सत्र न्यायाधीश को अपनी याचिका में अपशब्द कहने वाले याचिकाकर्ता से बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिखित में माफ़ी मांगने का आदेश दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने न्यायाधीश के लिए इस्तेमाल की गयी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह न्यायाधीश को धमकी देने जैसा है। कल्याण में रहनेवाले और पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर प्रमोद गायकवाड़ ने कल्याण न्यायालय के एक सत्र न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वकील सुष्मित फटाले के जरिये बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका (नंबर- 3476/2025) दायर की…

Read More