रोज दो किलो गाली खाता हूं, मोहब्बत की दुकान वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है। क्या ये संविधान का अपमान नहीं है। इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था। 2002 से…

Read More

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- जेन जी में तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘भजन क्लबिंग’

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भजन और कीर्तन हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। हम सभी ने बचपन में मंदिरों में भजन सुने हैं, कथाएं सुनी हैं और हर पीढ़ी ने भक्ति को अपने अंदाज में अपनाया है। अब नई पीढ़ी (जेन जी) ने इसे और भी खास अंदाज में अपने जीवन और अनुभवों के साथ जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने भक्ति को एक नई शैली दी है…

Read More

8 दिसम्बर को होगी संसद में वंदे मातरम पर चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भाषण की शुरुआत

  राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरा होने और चुनावों सुधारों के विषयों पर सदन में अगले सप्ताह चर्चा होगी। कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में यह तय हुआ कि आगामी सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को सदन में वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा कराने पर सहमति बनी। वंदे मातरम पर चर्चा संसद के शीतकालीन सत्र का एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत,…

Read More

बिहार ने साफ किया बंगाल का रास्ता, भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज उखाड़ फेंकेगी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  बिहार में NDA को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मंच पर आते ही ‘छठी मैया की जय’ के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा के रोडमैप का जिक्र किया। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशान साधा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, नरेंद्र मोदी को बताया महान व्यक्ति

  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई। ट्रंप ने अपने दीपावली संदेश में इसे अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान व्यक्ति भी बताया। दिवाली के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की…उनकी इसमें बहुत रुचि है। हालांकि, कुछ…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को साड़ी पहनाने वाले कांग्रेस नेता को भाजपा नेताओं ने सच में पहना दी साड़ी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को साड़ी पहनाने वाले कांग्रेस के नेता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सच में साड़ी पहना दी। अब कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर डोम्बिवली की है। यहां 73 वर्षीय कांग्रेस के नेता प्रकाश पगारे उर्फ़ मामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मॉर्फ्ड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस पोस्ट पर शीर्षक लिखा था कि माफ करना लड़कियों, मैं भी ट्रेंड…

Read More

पहली बार लाल किला से RSS का नाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की RSS की सराहना !

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन (NGO) करार देते हुए कहा कि संघ ने 100 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा गौरवपूर्ण तरीके से की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 100 मिनट से भी ज्यादा के भाषण में RSS की 100 वर्ष से भी लंबी देश सेवा की यात्रा को लेकर इसे दुनिया के सबसे बड़े NGO की तरह बताते हुए…

Read More

नितिन गडकरी ने कर्नाटक में सबसे लम्बे पुल का किया उद्घाटन, CM सिद्धारमैया नाराज, PM से की शिकायत

  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में देश के दूसरे सबसे लंबे केबल पुल सिगांडूर पुल का उद्घाटन किया। इससे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उर्फ़ सिद्दू नाराज हो गए। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का पत्र लिखकर शिकायत भी की। कांग्रेस नेता ने पत्र में आरोप लगाया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य सरकार को पहले बिना सूचना के शिवमोग्गा जिले के सागरा तालुक में…

Read More

गुजरात विमान हादसे के मलबे से सुरक्षित मिली श्रीमद् भगवद् गीता, लोग कर रहे प्रणाम !

  गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को हुए एयर इन्डिया के विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में बचाव दल को मलबे से श्रीमद् भगवद् गीता पुस्तक मिली है। श्रीमद् भगवद् गीता पुस्तक थोड़ी भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान…

Read More