मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गुरु महर्षि विश्वामित्र थे। अब बिहार के बक्सर में महर्षि विश्वामित्र पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क गायत्री मंत्र की थीम पर बनेगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस पार्क के निर्माण पर 24 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में 8 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। चौधरी ने कहा कि पार्क निर्माण का उद्देश्य ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया…
Read More