मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह अयोध्या एयरपोर्ट से रामलला के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी पीएम हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का दर्शन पूजन किया है। अभी हाल में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे के परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। भूटान के प्रधानमंत्री ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया…
Read More