सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मीडिया को जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पार्टी की ओर से बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (शरद) गुट ने बारामती उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह निर्णय पार्टी की आंतरिक बैठक में लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में युगेन्द्र पवार ने बारामती से अजीत पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को महाराष्ट्र की बारामती (पुणे) और राहुरी (अहिल्यानगर) विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…
Read MoreTag: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
पानी की कमी के खिलाफ NCP नगरसेवक ने TMC मुख्यालय के सामने नहाकर किया विरोध प्रदर्शन
ठाणे शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नगरसेवक अभिजीत पवार का आरोप कि उनके घर में पानी नहीं आ रहा है। ठाणे शहर में भी पानी की किल्लत है। इसके विरोध में अभिजीत पवार ने सीधे ठाणे महानगरपालिका (TMC) मुख्यालय के परिसर में ही नहाकर अनोखा आंदोलन किया। ठाणे शहर को रोजाना लगभग 621 मिलियन लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन वास्तव में करीब 550 मिलियन लीटर के आसपास ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इसी कारण शहर के कई इलाकों में पानी की…
Read Moreपिता को नहीं मिला टिकट तो बेटे ने पार्टी कार्यालय के बाहर पेशाब कर विरोध जताया !
विधायक संजय बनसोड़े महाराष्ट्र के लातूर जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक और पूर्व मंत्री संजय बनसोड़े के कार्यालय के बाहर नितिन एकुरकेकर नामक व्यक्ति ने पेशाब कर दिया। नितिन एकुरकेकर इस बात से खफा था कि संजय बनसोड़े ने उसके पिता मधुकर एकुरकेकर को जिला परिषद् चुनाव में टिकट नहीं दिया। मामला बुधवार, 21 जनवरी 2026 का है। उदगीर तहसील में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उदगीर के निदेबन क्षेत्र के एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मधुकर एकुरकेकर को 5…
Read Moreभाजपा के ‘धुरंधर’ देवेंद्र फड़णवीस, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति की भारी जीत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) और अन्य निगमों के चुनावों से पहले कहा था, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे और सच में ऐसा हो गया है।” वो भी तब हुआ है जब 20 साल बाद ठाकरे परिवार के अलग हो चुके चचेरे भाई फिर से साथ आए और मराठी वादों को फिर से उठाया। लेकिन 16 जनवरी को, जब चुनाव का रिजल्ट आया तो चतुर देवेंद्र फड़णवीस ने भाजपा के लिए एक बड़ी जीत दिला दी। देवेंद्र फड़णवीस…
Read MoreNCP नेता एकनाथ खड़से का दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर रेव पार्टी में गिरफ्तार
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर को पुलिस ने पुणे में एक रेव पार्टी में गिरफ्तार किया है। डॉ. प्रांजल खेवलकर के अलावा पुलिस ने 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एकनाथ खड़से पहले भाजपा में थे। इससे महाराष्ट्र में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। रविवार, 27 जुलाई 2025 को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अजूर सुइट्स में छापा मारकर 2.70 ग्राम कोकीन जैसा पदार्थ, 70 ग्राम गांजा, शराब की बोतलें, हुक्का…
Read Moreमृत NCP नेता बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर एक्टिवेट करवाने की कोशिश, सायबर फ्रॉड दिल्ली से गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इतने दिनों बाद एक आरोपी बाबा सिद्दीकी का मोबाइल फ़ोन नंबर एक्टिवेट किया और मुंबई पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विवेक सबरवाल है। रविवार को मुंबई पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी से उसे गिरफ्तार किया है। विवेक सबरवाल, बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यूमेंट इस्तेमाल करके एक्टिवेट करने की कोशिश कर…
Read More