कल्याण में रॉबरी और छेड़खानी के आरोप में रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार

  ठाणे जिले के उपनगर कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने रैपिडो ड्राइवर सिद्धेश संदीप परदेशी को गिरफ्तार किया है। उस पर 26 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और छेड़खानी करने का आरोप है। महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बलिरामसिंह परदेशी ने मीडिया को बताया कि मामला शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 की शाम 7 बजे का है। पीड़िता कल्याण (पश्चिम) के चिकनघर एरिया में रहती है। उसने कल्याण (पश्चिम) रेलवे स्टेशन, सितारा होटल के पास स्थित सिटी फिटनेस सेंटर जाने के लिए रैपिडो बाइक (MH04-MM-3365) बुक…

Read More