महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर कल्याण स्थित आइडियल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एन्ड रिसर्च कॉलेज में कुछ मुस्लिम छात्रों ने नमाज़ पढ़ दिया। इस घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने कॉलेज में जाकर हंगामा कर दिया। इससे नमाज पढ़ने वाले छात्रों ने अपने-अपने कान पकड़कर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पैर छूकर माफ़ी मांगी। आइडियल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एन्ड रिसर्च कॉलेज मलंग गढ़ रोड पर, द्वारली गांव, कल्याण (पूर्व) में है। इसके मालिक भाजपा नेता विजय उपाध्याय हैं।…
Read More