प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई प्रेमिका, फिर गांव वालों ने करा दी उनकी शादी

रिवाज़ है कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। परन्तु बिहार के बांका जिले में दुल्हन (प्रेमिका) बारात लेकर दूल्हे (प्रेमी) के घर पहुँच गयी। अंततः गांव वालों ने हस्तक्षेप कर दोनों की शादी करा दी। दरअसल, शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव निवासी शिवम कुमार और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश खानपुर गांव की रानी कुमारी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत थे। समय ऐसा आया…

Read More