मुंबई में कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच की डस्टबिन में मिला 5 साल की बच्ची का शव

  मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम में डस्टबिन के अंदर 5 साल की एक बच्ची का शव मिला है। बच्ची की पहचान हो गयी है। वह सूरत की रहनेवाली थी। प्राथमिक जांच में मालूम पड़ा कि बच्ची का अपहरण और उसकी हत्या उसके मामा ने की है। कुशीनगर एक्स्प्रेस (गाड़ी क्रमांक 22537) शनिवार, 23 अगस्त 2025 की दोपहर लगभग 1.15 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस LTT (कुर्ला) के प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 पर पहुँची थी। यही गाड़ी पुनः साफ़ सफाई कर काशी एक्स्प्रेस (15017) बनकर रवाना होती है।…

Read More