अकेला मुंबई के पांच सितारा (Five Star) होटल ग्रांड हयात में में एक बाउंसर- जिसे सिक्युरिटी गार्ड भी कहते हैं- ने एक नाबालिग मेहमान को बेवजह थप्पड़ मार दिया। बाउंसर अवैध गतिविधियों में लिप्त टीम इन्नोवेशन ग्रुप का था। इस आशय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पब और क्लब की संस्कृति को फॉलो करने वाले यंगस्टर्स में इससे भारी नाराजगी फ़ैल गयी है। देखें घटना का पूरा वीडियो👇👇👇 घटना शुक्रवार रात्रि की है। मुंबई के वकोला (सांताक्रूज़) इलाके में फाइव स्टार ग्रांड हयात होटल में टीम…
Read MoreTag: akela bureau of investigation akela
अब कृषि आतंकवाद : फसल बर्बाद करने वाले फुसैरियम ग्रैमिनेरम फंगस के साथ अमेरिका में चीनी वैज्ञानिक गिरफ्तार
अमेरिका की पुलिस ने एक चीनी वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। एक वैज्ञानिक फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों चीनी वैज्ञानिकों ने अमेरिका में फुसैरियम ग्रैमिनेरम नाम के इस फंगस की तस्करी की साजिश रची। यह फंगस गेहूं, जौ, मक्का और चावल की फसलों में होने वाली बीमारी “हेड ब्लाइट” का कारण बनता है। इस फंगस को “संभावित कृषि-आतंकवाद (एग्रो टेररिज्म) के हथियार” के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और इससे हर साल अरबों डॉलर का नुकसान होता है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने मंगलवार, 3…
Read Moreकांग्रेस के पूर्व मंत्री का PA शकूर खान पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
शकूर खान राजस्थान के जैसलमेर में कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक (PA) शकूर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। शकूर खान का पाकिस्तान के दूतावास में काम करने वाले अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर से नजदीकी संपर्क था। शकूर खान राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला है। शकूर खान की गतिविधियां संदिग्ध पाई जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उस पर नजर रख रही थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी के…
Read Moreभाजपा विधायक की मांग- मुंबई के चिड़ियाघर में जन्मे पेंग्विन के चूजों का नाम मराठी में- ‘मोती’, ‘गण्या’ या ‘मायाबाई’ रखा जाए
महाराष्ट्र में एक राजनीतिक पार्टी दुकानों के नाम मराठी में रखने के लिए संघर्ष करती रहती है। अब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने मांग की है कि मुंबई के चिड़ियाघर में जन्में पेंग्विन के चूजों के नाम मराठी में रखें जाएं। जैसे मोती, गण्या अथवा मायाबाई। मध्य मुंबई के भायखला में एक चिड़ियाघर है-वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं प्राणी संग्रहालय, जिसे रानी बाग भी कहा जाता है। यह बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के अधीन आता है। इसमें कुछ दिन पहले पेंग्विन ने कई बच्चों को जन्म दिया है। इन्हीं…
Read Moreकन्नड़-तमिल भाषा विवाद पर हाईकोर्ट की कमल हासन को फटकार, कहा – कुछ भी नहीं बोल सकते
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर चल रहे विवाद के मामले में फिल्म अभिनेता कमल हासन को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है। कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर बयान दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, जो कि अभी तक नहीं थम सका है। कमल हासन ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि कन्नड़ भाषा…
Read Moreपूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस और PAC में 20% आरक्षण, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के पूर्व अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए UP POLICE पुलिस और PAC की भर्ती में 20% आरक्षण देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। कैबिनेट में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें औद्योगिक विकास, पर्यटन, नगर विकास, उच्च शिक्षा और एमएसएमई विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्ताव…
Read Moreपंजाब से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ISI को दे रहा था खुफिया जानकारी
गगनदीप सिंह उर्फ गगन पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग और तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गगनदीप सिंह उर्फ गगन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गगनदीप सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गाैरव यादव ने मीडिया को बताया कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था,…
Read MoreISIS के महाराष्ट्र प्रमुख शाकिब नाचन, पड़घा और बोरिवली में ATS की 22 ठिकानों पर छापेमारी
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की ठाणे इकाई और ठाणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को पड़घा में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया परन्तु पूछताछ के बाद छोड़ दिया। ATS को मोबाइल हैंडसेट, तलवार, छूरे और संपत्ति से संबंधित संदिग्ध दस्तावेज और आतंकवाद/कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। सोमवार की छापेमारी में लगभग 300 पुलिसकर्मी शामिल थे। ठाणे जिले के पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी और ATS के डीसीपी एस. सैल कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे। यह…
Read Moreमहिला बनकर रील बनाने पर कंटेंट क्रिएटर्स को तीन साल की सजा
मिस्र की एक अदालत ने कई कंटेंट क्रिएटर्स को टिकटॉक पर महिला वेश में वीडियो बनाने के आरोप में 3 साल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने पाया कि इन वीडियो से मिस्र के पारिवारिक मूल्यों का उल्लंघन हुआ है और ये सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ हैं। मिस्र की एक अदालत ने कई कंटेंट क्रिएटर्स को सिर्फ इस वजह से 3 साल की सजा सुना दी कि उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहने थे। मिस्र इस्माइलिया आर्थिक न्यायालय ने शनिवार को अपने फैसले में कहा कि क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया…
Read Moreबांग्लादेश के नए नोटों पर अब दिखेंगे हिंदू और बौद्ध मंदिर, राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान गायब
शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने मीडिया को बताया कि अब बांग्लादेश के नए नोटों पर हिन्दू और बौद्ध मंदिर के चित्र होंगे। नए नोटों से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान को गायब कर दिया गया है। शेख मुजीबुर रहमान पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता हैं। आरिफ हुसैन खान के अनुसार बांग्लादेश के बैंक नोटों में हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें, दिवंगत जैनुल आबेदीन (प्रसिद्ध बंगाली चित्रकार) की कलाकृतियां और राष्ट्रीय शहीद स्मारक, जो 1971 के मुक्ति संग्राम के…
Read More