मध्य मुंबई के भायखला में बुधवार रात एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिर जाने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने बताया घटना बुधवार रात करीब 10 बजे घोड़पड़ेव, क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुई। ग्राउंड प्लस 18 मंजिली इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे आ गिरी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, BEST कर्मचारी, भायखला पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुँच गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती…
Read More