नागपुर में IPS के खिलाफ रेप की FIR दर्ज पर

IPS दर्शन दुगड़ 

महाराष्ट्र के नागपुर में इमामबाड़ा पुलिस ने एक युवा IPS दर्शन दुगड़ के खिलाफ बलात्कार और एट्रोसिटी के तहत FIR दर्ज किया है। शिकायतकर्ता MBBS डॉक्टर है। इस मामले में IPS की चचेरी बहन को भी आरोपी बनाया है।

IPS दर्शन दुगड़ मूल रूप से यवतमाल के रहने वाले हैं। नवम्बर 2022 में पीड़िता की दर्शन दुगड़ से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई। उस समय पीड़िता MBBS की पढ़ाई कर रही थी और दर्शन दुगड़ UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने के बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और मिलने-जुलने का चलन शुरू हुआ। दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी। इस बीच दर्शन दुगड़ ने पीड़िता के साथ संबंध स्थापित कर लिया। पीड़िता ने इन्कार किया तो शादी का भरोसा दिलाया और इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शन दुगड़ जब बेरोजगार थे, उस दौरान महिला चिकित्सक ने कई बार उनकी आर्थिक मदद भी की थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दर्शन दुगड़ का IPS अधिकारी के रूप में चयन हो गया। दर्शन दुगड़ प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद गए। इस दौरान महिला चिकित्सक भी हैदराबाद गई। वहां पर भी दर्शन दुगड़ ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए और जब पीड़िता ने शादी की बात की तो दर्शन दुगड़ ने इंकार कर दिया।

2021 बैच के IPS दर्शन दुगड़ इस वक्त महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के सब डिवीजनल ऑफिसर हैं।

8 Thoughts to “नागपुर में IPS के खिलाफ रेप की FIR दर्ज पर”

Leave a Comment