मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और आदित्य ठाकरे की सोफिटेल होटल में मुलाकात, लगभग तीन घंटे तक रहे साथ

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के मुंबई के सोफिटेल होटल में मुलाकात की खबर सामने आ रही है। इसके पूर्व देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे की बंद कमरे में मुलाकात हुई थी।

बताते हैं देवेंद्र फड़णवीस और आदित्य ठाकरे तीन घंटे तक सोफिटेल में मौजूद थे। मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे होटल से निकलते हुए दिखाई दिए। हालांकि देवेंद्र फड़णवीस के दफ़्तर से बताया गया कि देवेंद्र फड़णवीस सोफिटेल होटल में मौजूद हैं। लेकिन आदित्य ठाकरे से मुलाकात का खंडन किया। बताया गया है कि देवेंद्र फड़णवीस किसी और कार्यक्रम के लिए होटल में आये हैं जबकि आदित्य ठाकरे अपने दोस्तों के साथ होटल में मौजूद थे। आदित्य ठाकरे जिस गेट से बाहर निकले, देवेंद्र फड़णवीस होटल के दूसरे गेट से निकलकर बाहर गए।

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासत में गरमाहट देखने को मिल रही है। राज ठाकरे ने कई साल बाद अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से हाथ मिलाया। इसके बाद विधान परिषद में देवेंद्र फड़णवीस ने शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे को सरकार में आने का ऑफर दे दिया। इस पर सियासत गरमाई तो उद्धव ठाकरे ने कहा ये हंसी मजाक की बात है। इसे हंसी मजाक की ही तरह लीजिए। लेकिन इसके बाद उद्धव

ठाकरे ने विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे के कक्ष में देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की थी, जो लगभग आधे घंटे तक चली थी।

और अब आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फड़णवीस के बीच मुलाकात की खबर है।

One Thought to “मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और आदित्य ठाकरे की सोफिटेल होटल में मुलाकात, लगभग तीन घंटे तक रहे साथ”

  1. Kane683

    Tap into unlimited earning potential—become our affiliate partner! https://shorturl.fm/cyLKD

Leave a Comment