मंच पर भारत माता की तस्वीर देख भाग खड़े हुए शिक्षा मंत्री, बोले यह RSS के भारत माता की तस्वीर है

 

केरल के राजभवन में आयोजित राज्य सरकार के एक कार्यक्रम के मंच पर भारत माता की तस्वीर देखकर सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी भाग खड़े हुए। वी. शिवनकुट्टी का कहना था कि मंच पर भारत माता की जो तस्वीर थी वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की थी।

स्कूली छात्रों को ‘स्काउट एंड गाइड’ प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी को भी आमंत्रित किया गया था। वी. शिवनकुट्टी जैसे ही मंच पर चढ़े उनकी नज़र भारत माता की तस्वीर पर गयी। वे कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए। उनका आरोप था कि मंच पर भारत माता की जो तस्वीर राखी गयी थी वो RSS की थी।

मंत्री वी. शिवनकुट्टी की इस हरकत के वक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंच पर बैठे थे। राजभवन ने एक नोट जारी कर इस कृत्य को “प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन और राज्यपाल के संवैधानिक पद का घोर अपमान” बताया।

इस महीने की शुरुआत में राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने भी भारत माता के चित्र के प्रदर्शन को लेकर राजभवन में पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। इस कदम के कारण CPI और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के बीच विवाद शुरू हो गया था। राज्यपाल ने कहा था कि भारत माता पर कोई समझौता नहीं होगा। फोटो को लेकर मंत्री शिवनकुट्टी के कार्यक्रम से बाहर निकलने की ताजा घटना मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा राजभवन में भारत माता के फोटो के प्रदर्शन की आलोचना करने के एक दिन बाद हुई है। विजयन ने कहा था कि राज्यपाल के ऑफिस का इस्तेमाल RSS के वैचारिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Comment