मुंबई की आर्थर रोड जेल में बुधवार दोपहर 12.30 बजे कैदियों के दो गुटों में मारपीट हो गयी। पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ने यह स्पष्ट किया है कि इस गैंगवार में किसी भी कैदी को गंभीर चोट नहीं आई है। इस मामले में NM Joshi Marg पुलिस ने सात कैदियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। अपराधियों के इस गुट में एक बड़ा नाम प्रसाद पुजारी का है। पुलिस ने प्रसाद पुजारी को भी आरोपी बनाया है।
जेल अधिकारी रविंद्र अर्जुन टोंगे के अनुसार, जेल के भीतर दो अलग-अलग कैदी गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शिकायत के आधार पर NM Joshi Marg पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के नाम इरफान रहीम खान, शुऐब खान उर्फ भूर्या, अयूब अनुमुद्दीन शेख, मुकेश सीताराम निषाद, लोकेन्द्र उदयसिंह रावत, सिद्धेश संतोष भोसले और गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी शामिल है।
कभी कुमार पिल्लै के लिए काम करने वाले गैंगस्टर प्रसाद पुजारी उर्फ सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ सिद्धू उर्फ सिड उर्फ जॉनी को मार्च 2024 में चीन से भारत लाया गया था। वह अपनी पत्नी के साथ चीन में छिपा था। वह वहां ट्रैवेल वीजा पर गया था, जो 2008 में ही खत्म हो गया था। तब से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। मारपीट क्यों हुई पुलिस पता लगा रही है।

Join our affiliate family and watch your profits soar—sign up today! https://shorturl.fm/9Ehzy
Promote our products—get paid for every sale you generate! https://shorturl.fm/rD1Rd
Partner with us for high-paying affiliate deals—join now! https://shorturl.fm/vFTNe
Drive sales and watch your affiliate earnings soar! https://shorturl.fm/ruwJK
Share your link and rake in rewards—join our affiliate team! https://shorturl.fm/Qqgxj
Partner with us for high-paying affiliate deals—join now! https://shorturl.fm/ccBTt
Earn passive income on autopilot—become our affiliate! https://shorturl.fm/qLdU8