अभिनेता डिनो मोरिया और भाई सैंटिनो मोरिया से मीठी नदी घोटाले में मुंबई पुलिस की EOW ने की पूछताछ

डिनो मोरिया

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से सोमवार सुबह 11 बजे मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी घोटाले में पूछताछ की। डिनो मोरिया और सैंटिनो मोरिया इस घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई बार बातचीत हुई है।

घोटाला बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई। इस मामले में केतन कदम और जय जोशी को मुख्य आरोपी बताया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और BMC के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर 1100 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। इस केस की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रहा है.

डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया केतन कदम के दोस्त हैं। इनकी भूमिका केवल एक दोस्ती के दायरे में सीमित नहीं रही। कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स में घोटाले की राशि, भुगतान प्रक्रिया और मशीन रेंटल जैसे विषयों पर बातचीत होने के संकेत हैं।

डिनो मोरिया शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के भी दोस्त हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी PS रिया चक्रवर्ती के आत्महत्या मामले में भी आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया की संदिग्ध भूमिका है।

8 Thoughts to “अभिनेता डिनो मोरिया और भाई सैंटिनो मोरिया से मीठी नदी घोटाले में मुंबई पुलिस की EOW ने की पूछताछ”

Leave a Comment