प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लिया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हुआ हूं और जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है उन्हें मैं आईना दिखाने के लिए खड़ा हुआ हूं। ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां पहलगाम के आतंकियों का रिक्रूटमेंट हुआ, ट्रेनिंग मिली, फंडिंग मिलती थी। उस जगह पर हमने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक तरीके से आतंकियों की नाभि पर प्रहार किया।
पीएम मोदी ने कहा, इस बार भी हमारी सेना ने शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल कर देश के सामर्थ्य का परिचय कराया। जानबूझकर कुछ लोग भूल सकते हैं, देश नहीं भूलेगा। पहले दिन से क्लियर था कि हमारा लक्ष्य है आतंकी, आतंकियों के आका, उनके अड्डे। उनको हम ध्वस्त करना चाहते थे, हमने हमारा काम कर दिया। छह-सात मई को ऑपरेशन हमारा संतोषजनक होने के तुरंत बाद कल जो राजनाथ जी ने कहा था, डंके की चोट पर दोबारा दोहराता हूं, हमने पाकिस्तान के DGMO को फोन कर यह जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के DGMO का फोन आया कि अब और मार खाने की ताकत नहीं है। बहुत मारा। प्लीज, हमला रोक दीजिए। इसके बाद सीजफायर हुआ।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में फिर दोहराना चाहता हूं, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। देश देख रहा है, भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। देश ये भी देख रहा है कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। 16 घंटे से जो चर्चा चल रही है, दुर्भाग्य से कांग्रेस को पाकिस्तान के मुद्दे इंपोर्ट करने पड़ रहे हैं। आज के दौर के में सूचना और नैरेटिव की बड़ी भूमिका है। नैरेटिव गढ़कर AI का भरपूर उपयोग करके सेनाओं के मनोबल को कमजोर करने के खेल भी खेले जाते हैं।

https://shorturl.fm/o0qeb
https://shorturl.fm/xPltS
https://shorturl.fm/rCLuL
https://shorturl.fm/W6JLE
https://shorturl.fm/uEYht
https://shorturl.fm/fjO90
https://shorturl.fm/vvxAi
https://shorturl.fm/VtrBg
https://shorturl.fm/gZZHd
https://shorturl.fm/3qVnu
https://shorturl.fm/v95xI
https://shorturl.fm/Oa2FG
https://shorturl.fm/V7cLd
https://shorturl.fm/Gc89a
https://shorturl.fm/3DoxB
https://shorturl.fm/iDKnJ
https://shorturl.fm/6LoCt
https://shorturl.fm/Q8Xe8
https://shorturl.fm/laK98