गोवा के अस्पताल में विदेशी महिला के साथ छेड़खानी करने वाला डॉक्टर ‘बलात्कार’ के आरोप में गिरफ्तार

 

ओल्ड गोवा की राजधानी पणजी में पुलिस ने एक ट्रेनी डॉक्टर को एक विदेशी महिला के साथ ‘बलात्कार’ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 24 साल की एक विदेशी महिला न्यूरोलॉजिकल की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल की ICU में भर्ती थी।

आरोपी डॉक्टर का नाम वृषभ दोषी मालूम पड़ा है। दोषी महाराष्ट्र के सोलापुर का रहनेवाला है।

पीड़ित महिला मोरक्को (स्पेन) की रहने वाली है। 29 अगस्त को उसे न्यूरोलॉजिकल दिक्कत के कारण ओल्ड गोवा के हेल्थवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे जब पीड़ित का इलाज ICU में चल रहा था तब डॉक्टर ने परीक्षण करने के बहाने महिला का गाउन उठाया और उसके स्तनों को छुआ। डॉक्टर ने जबरदस्ती उसके नितंबों को पकड़ा, जब वह बेसुध और कमजोर हालत में थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर अपनी उंगलियां रख दीं। न्यूरोलॉजिकल संवेदनशीलता परीक्षण करने के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट में अपनी उंगलियां दबाईं।

पीड़िता की बहन ने बुधवार शाम डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 64 (2) (ई) (जे) (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत FIR दर्ज करा दी। FIR दर्ज होते ही डॉक्टर फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे गुरुवार शाम सोलापुर-सांगली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि आरोपी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) छात्र को आगे की पुलिस जांच तक तुरंत सक्रिय ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया।

Leave a Comment