केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक DIG (रोपड़ रेंज) हरचरण सिंह भुल्लर के पंजाब और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान भुल्लर के घर से 7.5 करोड़ रुपये नकद, लगभग 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 26 लग्जरी घड़ियां जिनमें रॉलेक्स और राडो जैसी ब्रांडेड घड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के नाम पर 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों और संदिग्ध बेनामी इकाइयों के दस्तावेज, लॉकर की चाभियाँ और कई बैंक अकाउंट्स की डिटेल मिली है। इसके साथ ही समराला में उनके फॉर्महाउस से 100 कारतूसों के साथ चार बंदूकें बरामद की गई हैं। शराब की 108 बोतलें, 17 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा कथित बिचौलिये के आवास से 21 लाख रुपये नकद भी बरामद किया गया है।
चंडीगढ़ की विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को हरचरण सिंह भुल्लर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग की अदालत में पेश किया गया था उनके सह आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा को भी कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। दोनों को बुड़ैल जेल में रखने का निर्देश दिया।
CBI ने दो साल पुराने केस में स्क्रैप कारोबारी फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी आकाश बत्ता को राहत देने के बदले आठ लाख रुपये रिश्वत और हर महीने पैसे मांगे पर DIG हरचरण सिंह भुल्लर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूर्व DGP महल सिंह भुल्लर के बेटे हरचरण सिंह इस समय रोपड़ रेंज के DIG हैं।
हरचरण सिंह भुल्लर 2009 बैच के IPS अफसर हैं। साल 2021 भुल्लर प्रमोट होकर IPS बने हैं। साल 2024 में उन्हें रोपड़ रेंज IG की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले भुल्लर पटियाला रेंज में भी रह चुके हैं। रूपनगर रेंज के DIG के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा चर्चित नेता विक्रम सिंह मजीठिया केस में SIT को DIG भुल्लर ने ही लीड किया था। भुल्लर बठिंडा रेंज भी संभाल चुके हरचरन सिंह भुल्लर के छोटे भाई कुलदीप सिंह भुल्लर कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। हरचरण सिंह भुल्लर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज नशा तस्करी केस की जांच में भी शामिल रहे हैं। तब वह पटियाला रेंज के DIG रहे थे। भुल्लर का जन्म साल 1967 में हुआ था।
