स्टार हाउसिंग फाइनेंस से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की मुंबई और उदयपुर में छापेमारी

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में बुधवार, 25 नवम्बर 2026 को मुंबई और उदयपुर में छह ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि इस धोखाधड़ी के चलते नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) को 80.15 करोड़ रुपये का अनुचित वित्तीय नुकसान हुआ है। CBI द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के तहत CBI ने कंपनी के निदेशकों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह मामला नेशनल हाउसिंग बैंक…

Read More

904 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में CBI ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दर्ज की FIR, किशोर बियानी से जुड़े मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी

किशोर बियानी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 904.32 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और जाने-माने कारोबारी किशोर बियानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके बाद शुक्रवार को मुंबई में किशोर बियानी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में किशोर बियानी के भाई राकेश बियानी को भी आरोपी बनाया गया है। CBI ने यह मामला धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत दर्ज किया है। CBI के प्रवक्ता…

Read More

इंडियन बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने प्रयागराज में निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पांच बैंकों के समूह को 210 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में एक निजी कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित मित्तल चैंबर्स में इंडियन बैंक की स्ट्रेस्ड एसेट मैनेजमेंट शाखा की शिकायत पर की गई है। CBI ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने आपराधिक साजिश रचकर इंडियन बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह…

Read More

केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी के निदेशकों के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केनरा बैंक से जुड़े 212.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशकों और निदेशकों से जुड़े मुंबई, दिल्ली, नोएडा और अन्य स्थानों पर कई ठिकानों पर छापेमारी की। CBI ने बैंक लेनदेन, म्यूचुअल फंड में निवेश, निदेशकों की संपत्तियों और कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। यह कार्रवाई 21 अक्टूबर को दर्ज मामले के बाद की गई। यह मामला मुंबई के बांद्रा (पूर्व) स्थित केनरा बैंक के सर्कल कार्यालय की शिकायत पर दर्ज किया…

Read More

PNB धोखाधड़ी मामले में CBI ने दादर की कपड़ा कंपनी के खिलाफ दर्ज की FIR

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कपड़ा कारोबार से जुड़ी एक निजी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। कर्ज लेने वाली कंपनी और उसके निदेशकों ने धोखाधड़ी और बेईमानी की मंशा से बैंक से मिली रकम को उन उद्देश्यों के बजाय अन्य कामों में इस्तेमाल किया, जिनके लिए कर्ज मंजूर किया गया था। CBI के मुताबिक इस मामले में बांद्रा (पूर्व) स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एसेट रिकवरी मैनेजमेंट शाखा के मुख्य प्रबंधक देवा कुमार वाई.एन.…

Read More

‘गुजरात में ऑपरेशन गंगाजल’ : सरकार ने दो IAS अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

  गुजरात सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों के. राजेश और गौरव दहिया को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। 2011 बैच के IAS अधिकारी के. राजेश पहले से ही निलंबित थे। रिश्वतखोरी, अवैध भूमि आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आपराधिक मामलों और कानूनी कार्यवाही के बीच उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। गुजरात सरकार ‘ऑपरेशन गंगाजल’ नामक अभियान के तहत भ्रष्टाचार के आरोपों, अनुशासनात्मक कार्रवाई और गंभीर कदाचार के आरोपों का सामना कर रहे अधिकारियों की समीक्षा कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2022…

Read More

केनरा बैंक के 15 करोड़ रुपये घोटाले में CBI ने नवी मुंबई की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज किया

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मुंबई आर्थिक अपराध शाखा ने नवी मुंबई स्थित एक कंपनी और उसके दो साझेदारों के खिलाफ केनरा बैंक को 15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उधार लेने वाली कंपनी और उसके साझेदारों ने धोखाधड़ी और बेईमानी की मंशा से बैंक द्वारा जारी धनराशि को उस उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में इस्तेमाल और डायवर्ट किया, जिसके लिए ऋण स्वीकृत किया गया था। CBI के अनुसार, केनरा बैंक के महाप्रबंधक जी.ए. अनुपम की ओर से…

Read More

27,337 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के 15 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

अनिल अंबानी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को बैंक के धन को डायवर्ट करने के मामले की जांच के तहत मुंबई और दिल्ली में 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह मामला रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़ा है, जो अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी (ADA) ग्रुप की कंपनियां हैं। मुंबई में CBI मामलों के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान एजेंसी ने विभिन्न परिसरों…

Read More

7,623 करोड़ रुपये बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने रिलायंस कमर्शियल और होम फाइनेंस के पूर्व CEO को गिरफ्तार किया

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस एडीए समूह (Reliance ADA Group) से जुड़े मामलों की चल रही जांच के तहत रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के पूर्व निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) देवांग मोदी तथा रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के पूर्व कार्यकारी निदेशक और CEO रविंद्र सुधालकर को गिरफ्तार किया है। CBI ने सोमवार को बताया कि RCFL मामले में आरोपियों की वजह से 13 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) को 4,097 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि RHFL मामले में 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को…

Read More

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी संपत्ति मामले में जांच रिपोर्ट मांगी, CBI, ED और SFIO को 8 हफ्तों में जवाब देने का निर्देश

  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को आरोपों की जांच कर आठ सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफर अहमद की खंडपीठ ने कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। यह पूरा मामला कर्नाटक के…

Read More