स्कूल यूनिफॉर्म की मनमानी कीमतें, घटिया गुणवत्ता, गलत बिलिंग और बच्चों के अभिभावकों से सतत हो रहे शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने महाराष्ट्र राज्य विधि मापशास्त्र विभाग के कंट्रोलर को एक विस्तृत शिकायत भेजकर घाटकोपर के धनवंत यूनिफार्म की “लगातार जारी धांधली” पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि धनवंत यूनिफार्म के खिलाफ पहले ही दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हो चुका है।…
Read More