महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। कुछ दिन पहले ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद उनके और रूपाली चाकणकर के संबंधों के कई सबूत सामने आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से रूपाली चाकणकर मुश्किल में आ गई थीं। महिलाओं का शोषण करने वाले व्यक्ति के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष की…
Read MoreTag: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने वसई के सरकारी अस्पताल में एक्सपायर्ड दवाओं के मामले की जांच का दिया आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVCMC) के डी.एम. पेटिट अस्पताल में मरीजों को कथित तौर पर एक्सपायर्ड दवाएं दिए जाने के मामले में जांच के आदेश दिए। देवेंद्र फड़णवीस ने शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह मामला शुक्रवार को उस समय सामने आया जब भाजपा के पार्षदों ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के स्टोर रूम में एक्सपायर्ड दवाएं मिलने का दावा किया। इस खुलासे के बाद सोमवार को VVCMC…
Read Moreमहाराष्ट्र सरकार नवी मुंबई में गुरु तेग बहादुर के नाम से अस्पताल बनाएगी, स्कूल पाठ्यपुस्तकों में शामिल होंगे सिख गुरु के उपदेश
महाराष्ट्र सरकार नवी मुंबई में नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक बड़ा अस्पताल बनाएगी और उनके जीवन व शिक्षाओं को स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में शामिल करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को ‘हिंद दी चादर’ कार्यक्रम में की। नागपुर और नांदेड़ में आयोजित बड़े कार्यक्रमों के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार गुरु के बलिदान को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “गुरु तेग बहादुर के बलिदान के…
Read Moreमहाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून का मसौदा तैयार, गृह और विधि विभागों के बीच परामर्श जारी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जबरन धार्मिक धर्मांतरण के मामलों से निपटने के उद्देश्य से प्रस्तावित धर्मांतरण-विरोधी कानून का पहला मसौदा तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता ऐसे मामलों को अक्सर “लव जिहाद” बताते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस “प्रारंभिक” मसौदे को प्रक्रिया के तहत सुझाव और प्रतिक्रिया के लिए विधि एवं न्याय विभाग को भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया अभी जारी है और विधेयक को अंतिम रूप देने से पहले गृह विभाग और विधि…
Read Moreमुंबई में 55,000 स्क्वायर फुट, 15 मंजिला और 90 करोड़ के प्लॉट में बन रहा महाराष्ट्र भाजपा का नया दफ्तर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में बन रहा नया दफ्तर दो वर्ष में तैयार हो जाएगा। भाजपा का कार्यालय आलीशान होगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद पार्टी के पदाधिकारी यहीं गेस्ट रूम में रुक सकेंगे। महाराष्ट्र भाजपा का नया कार्यालय चर्चगेट इलाके में 1655 वर्ग मीटर एरिया के प्लॉट पर बनेगा। 55,000 स्क्वायर फुट पर 15 मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। नीचे पांच मंजिला…
Read Moreमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और आदित्य ठाकरे की सोफिटेल होटल में मुलाकात, लगभग तीन घंटे तक रहे साथ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के मुंबई के सोफिटेल होटल में मुलाकात की खबर सामने आ रही है। इसके पूर्व देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे की बंद कमरे में मुलाकात हुई थी। बताते हैं देवेंद्र फड़णवीस और आदित्य ठाकरे तीन घंटे तक सोफिटेल में मौजूद थे। मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे होटल से निकलते हुए दिखाई दिए। हालांकि देवेंद्र फड़णवीस के दफ़्तर से बताया गया कि देवेंद्र फड़णवीस सोफिटेल होटल में मौजूद हैं। लेकिन आदित्य ठाकरे से मुलाकात का खंडन किया। बताया गया…
Read Moreमहाराष्ट्र में 100 यूनिट से कम बिजली यूज पर 20 फीसदी की छूट, कृषि क्षेत्र में लगेंगे स्मार्ट मीटर
महाराष्ट्र राज्य विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी द्वारा राज्य में बिजली की दरों में वृद्धि को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ता 100 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं और उन्हें 26 प्रतिशत की दर में कटौती मिलेगी। इसके साथ ही, 100 यूनिट से ऊपर की खपत पर भी दर में कटौती होगी। मतलब आम आदमी को भी बिजली बिल में राहत दी गई है।…
Read Moreमुंबई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर रखा गया पुनर्निर्मित अंग्रेज़ों के जमाने के पुल का नाम ‘सिंदूर ब्रिज’
दक्षिण मुंबई में पुनर्निर्मित कर्णाक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का नाम ”सिंदूर ब्रिज” रखा गया है. यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर रखा गया है, जो मई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेना था। गुरुवार सुबह 150 साल पुराने ब्रिटिश काल के इस पुल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले इस पुल को केवल चार महीने में पुनर्निमित किया गया है। यह पहले कर्णाक ब्रिज के नाम से जाना…
Read Moreपुल पर लिखा था- आगे जाना मना है फिर भी 125 लोग चले गए, पुल टूट गया, 4 मरे, 51 घायल
मुंबई से सटे पुणे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तलेगांव में रविवार अपराह्न 3.30 बजे झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल टूट गया। पुल पर उस समय 125 से अधिक लोग मौजूद थे, जो झरने की ओर जा रहे थे या सेल्फी ले रहे थे। पुल पर पहले से लिखा था कि- आगे जाना मना है। बावजूद इसके कुछ लोग आगे चले गए। इस घटना में 51 लोग तेज बहाव में बह गए जिसमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है। पुणे जिले के…
Read Moreमुंबई लोकल ट्रेनें जल्द होंगी AC, किराया भी होगा कम, सभी ट्रेनों में दरवाजा लगेगा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि सरकार ऐसे प्लान काम कर रही है जिसमें बिना ज्यादा किराया बढ़ाए एसी लोकल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। उन्होंने माना कि पीक ऑवर्स के दौरान हमारी वहन क्षमता कम होती है। इसलिए हमें इसे मजबूत करने की जरूरत है। हम इस पर काम करेंगे। मेट्रो नेटवर्क की कमी के कारण लोकल ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। फड़णवीस ने कहा, “हमारे रेल मंत्री ने जोर दिया है कि चूंकि मुंबई की नॉन एसी लोकल ट्रेनों में दरवाजे नहीं होते हैं, इसलिए…
Read More