भायखला में शाम-ए-गरीबा जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने के मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले के आरोपी 39 वर्षीय फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी के मोबाइल फोन से राष्ट्रविरोधी ईमेल और कई अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप ग्रुप मिलने का दावा किया है। फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को भायखला पुलिस ने 27 जून को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने जिंक फॉस्फाइड (चूहा मारने में इस्तेमाल होने वाला अत्यंत जहरीला रसायन) युक्त कैप्सूलों को दर्द निवारक और…
Read More