शेख मुजीबुर रहमान
बांग्लादेश बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने मीडिया को बताया कि अब बांग्लादेश के नए नोटों पर हिन्दू और बौद्ध मंदिर के चित्र होंगे। नए नोटों से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान को गायब कर दिया गया है। शेख मुजीबुर रहमान पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता हैं।
आरिफ हुसैन खान के अनुसार बांग्लादेश के बैंक नोटों में हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें, दिवंगत जैनुल आबेदीन (प्रसिद्ध बंगाली चित्रकार) की कलाकृतियां और राष्ट्रीय शहीद स्मारक, जो 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान जान गंवाने वालों के सम्मान में बनाया गया है, शामिल होंगे। बांग्लादेश बैंक ने तीन अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट जारी किए हैं।
बांग्लादेश ने रविवार से नए बैंक नोट जारी करना शुरू कर दिया है, जिनमें अब पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर नहीं होगी। शेख मुजीबुर रहमान, जो अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता भी हैं, उसकी तस्वीर बांग्लादेशी मुद्रा के सभी नोटों पर चित्रित थे। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने और देश में राजनीतिक संकट के बाद बांग्लादेश बैंक ने पिछले साल घोषणा की थी कि वे नए नोट जारी करने की दिशा में काम करेंगे।
शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश का संस्थापक राष्ट्रपति और “बांग्लादेश का जनक” माना जाता है। उन्हें प्यार से “बंगबंधु” भी कहा जाता है। वे अवामी लीग के अध्यक्ष थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संग्राम का नेतृत्व करते हुए बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई। बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद, वह बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति (1971-72; 1975) और बाद में प्रधानमंत्री (1972-75) बने। 25 मार्च 1971 की आधी रात को उन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की। इसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर पाकिस्तान की मियांवाली जेल में रखा गया। दिसंबर 1971 में बांग्लादेश के आजाद होने के बाद, वे पाकिस्तान की कैद से रिहा हुए और बांग्लादेश के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया। 15 अगस्त 1975 को एक सैनिक तख्तापलट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

https://shorturl.fm/ypgnt