सांकेतिक पिक्चर
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शाम को बारात आनी थी, लेकिन सुबह 4 बजे ही दुल्हन प्रेमी संग भाग गयी। बाप ने दूल्हे को बता दिया था कि दुल्हन प्रेमी संग भाग गयी है परन्तु दूल्हा बारात लेकर आ गया और दुल्हन की छोटी बहन से शादी कर ली।
घटना रविवार 7 जून 2025 को बदायूं जिले के दातागंज की है। शाम को बारात आनी थी लेकिन सुबह 4 बजे ही 18 वर्षीय दुल्हन प्रेमी संग भाग गयी। दुल्हन यानी बेटी को गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन और इंतज़ार के बाद दुल्हन के पिता ने पुलिस स्टेशन में तहरीर दे दी और दूल्हे के परिवार को भी बता दिया कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। उन्हें बारात न लाने को कह दिया। बाद में पता लगा कि गांव का ही एक युवक दुल्हन को लेकर भाग गया है।
दूल्हे के परिजन को सब कुछ पता होने के बावजूद वे बारात लेकर आ गए। दोनों तरफ की रज़ामंदी से दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी की शादी उसी दूल्हे से कर दी। रविवार को दुल्हन की विदाई भी हो गयी।
उधर पुलिस ने फरार दुल्हन को उसके प्रेमी संग पकड़ लिया है। प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज होने की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आज यानी सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी। परन्तु दुल्हन अपने प्रेमी संग ही रहने की ज़िद पर अड़ी है। रविवार को उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
कहते हैं सब विधि का विधान है। भगवान ऊपर से ही फिक्स करके भेजता है कि किसकी शादी किससे होनी है।
