कल्याण कोर्ट के न्यायाधीश एस.जी. इनामदार की केबिन में सर्विस रिवॉल्वर लेकर घुसे ACP कल्याणजी घेटे, इनामदार और घेटे के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत !

ACP कल्याणजी घेटे

कल्याण कोर्ट के जिला न्यायाधीश-1 एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री एस. जी. इनामदार और कल्याण डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याणजी घेटे पर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए RTI एक्टिविस्ट विवेक पांडेय ने बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत की है। कल्याणजी घेटे का गुनाह है कि वे अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर न्यायाधीश श्री एस. जी. इनामदार की केबिन में घुस गए और घंटों तक प्राइवेट मीटिंग की।

विवेक पांडेय ने 17 जून 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और रजिस्ट्रार को कल्याणजी घेटे और श्री एस. जी. इनामदार के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत की प्रति ABI (abinewz.com) के पास है।

घटना 3 मई 2025 की है। दोपहर में लगभग 2.30 बजे ACP कल्याणजी घेटे जिला न्यायाधीश-1 एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री एस. जी. इनामदार की केबिन में घुस गए। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर ली हुई थी। तकरीबन आधे घंटे तक कल्याणजी घेटे श्री एस. जी. इनामदार के साथ उनकी केबिन में रहे। श्री एस. जी. इनामदार ने कल्याणजी घेटे को चाय भी पिलाई। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन विवेक पांडेय ने शिकायत पत्र में लिखा है कि कल्याण कोर्ट के कुछ सूत्रों ने उन्हें बताया कि विवेक पांडेय के एक केस को इन्फ़्लुएंस करने के लिए कल्याणजी घेटे ने श्री एस. जी. इनामदार से मीटिंग की। विवेक पांडेय ने ACP कल्याणजी घेटे के खिलाफ कल्याण कोर्ट में धारा-120 (बी), 34, 324, 379(ए), 166, 167, 406 के तहत क्रिमिनल पिटीशन फाइल की हुई है। समझा जाता है कि न्यायाधीश कल्याणजी घेटे के खिलाफ फैसला देनेवाले हैं। कल्याणजी घेटे ने श्री एस. जी. इनामदार से इसलिए मीटिंग की कि वे सम्बंधित न्यायाधीश को संकेत दें कि वे कल्याणजी घेटे के खिलाफ ऑर्डर पास न करें। पिटीशन डिसमिस कर दें।

शिकायत के अनुसार जब कल्याणजी घेटे श्री एस. जी. इनामदार की केबिन में सर्विस रिवॉल्वर के साथ घुस रहे थे तो एडवोकेट दीपक नातू की नज़र उनपर पड़ गयी। जब श्री एस. जी. इनामदार डायस पर आकर बैठे तब एडवोकेट दीपक नातू ने श्री एस. जी. इनामदार के संज्ञान में यह बात लायी कि कल्याणजी घेटे सर्विस रिवॉल्वर लेकर आपकी केबिन में घुसे थे। आप लोगों ने तकरीबन आधे घंटे तक प्राइवेट मीटिंग भी की। इस हिसाब से श्री एस. जी. इनामदार को कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई करनी चाहिए। परन्तु श्री एस. जी. इनामदार ने मुस्कुराकर बात टाल दी। जैसे यह कोई बड़ी घटना नहीं थी। दीपक नातू बॉम्बे हाईकोर्ट के जाने माने वकील हैं और सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। विवेक पांडेय का कहना है कि उन्हें यह मालूम है कि उनके शिकायती पत्र पर बॉम्बे हाईकोर्ट ACP कल्याणजी घेटे और न्यायाधीश श्री एस. जी. इनामदार पर कोई एक्शन नहीं लेगा। इसलिए वे दोनों के खिलाफ जल्द ही बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट पिटीशन फाइल करेंगे।

नोट : ABA के एक दूसरे मामले में एक चिरकुट वकील (ABI नाम इसलिए नहीं लिख रहा है कि ABI के नाम लिखने से वह बड़ा वकील बन जाएगा) ने श्री एस. जी. इनामदार को गुमराह करते हुए बताया कि ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) को कोई पढ़ता नहीं है। श्री एस. जी. इनामदार उस झंडू वकील के दावे से सहमत हो गए। जबकि ABI के 41,000+ सब्सक्राइबर्स हैं। इसी ABI ने वसई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की अय्याशी की न्यूज़ पब्लिश की थी। वसई कोर्ट के तीन न्यायाधीश एक आरोपी के फार्महाउस पर गए। शराब, शबाब (मतलब लड़कियों की) और कबाब की पार्टी की। दूसरे दिन आकर उस आरोपी की ABA मंजूर कर दी। झंडू वकील को यह भलीभांति मालूम है कि ABI न्यायाधीशों की भी पोलपट्टी खोलने की हिम्मत रखता है। ABI की टैग लाइन है- सबकी खबर ले

Leave a Comment