RTI एक्टिविस्ट विवेक पांडेय
अकेला
ठाणे जिले के कल्याण सत्र न्यायालय के न्यायाधीश श्री एसजी इनामदार के चैम्बर में ACP कल्याणजी घेटे के सर्विस रिवॉल्वर के साथ घुसने की ABI की न्यूज़ पर CID जांच शुरू हो गयी है। बताया गया कि जांच के बाद श्री एसजी इनामदार और ACP कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।
बता दें कि 19 जून 2025 के अंक में ABI ने ‘कल्याण कोर्ट के न्यायाधीश एस.जी. इनामदार की केबिन में सर्विस रिवॉल्वर लेकर घुसे ACP कल्याणजी घेटे, इनामदार और घेटे के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत’, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही राज्य खुफिया विभाग (CID) की कल्याण यूनिट के एक अधिकारी ने ABI से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश श्री एसजी इनामदार और ACP कल्याणजी घेटे की ABI की आज की न्यूज़ पर CID जांच की जा रही है। इस बाबत अधिकारी ने ABI से न्यूज़ की सत्यता के बारे में पूछा और सबूत की मांग की। ABI ने उक्त अधिकारी को सबूत उपलब्ध करा दिया।
ABI की खबर के मुताबिक कल्याण के रहनेवाले एक सामाजिक कार्यकर्ता और RTI एक्टिविस्ट विवेक पांडेय ने 17 जून 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और रजिस्ट्रार को जिला न्यायाधीश-2 एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री एसजी इनामदार और ठाणे पुलिस के कल्याण डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याणजी घेटे के खिलाफ शिकायत की है। विवेक पांडेय ने इन दोनों महानुभावों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रति ABI (abinewz.com) के पास है।
शिकायत के अनुसार 3 मई 2025 की दोपहर लगभग 2.30 बजे ACP कल्याणजी घेटे जिला न्यायाधीश-1 एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री एसजी इनामदार की केबिन में घुस गए। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर ली हुई थी। तकरीबन आधे घंटे तक कल्याणजी घेटे श्री एसजी इनामदार के साथ उनकी केबिन में रहे। श्री एसजी इनामदार ने कल्याणजी घेटे को चाय भी पिलाई। बता दें कि श्री एसजी इनामदार की मूल पोस्ट जिला न्यायाधीश-2 की है। जिला न्यायाधीश- 1 श्री आरजी वाघमारे के ट्रांसफर के बाद श्री एसजी इनामदार को न्यायाधीश-1 का चार्ज दे दिया गया था। तब न्यायाधीश-2 का स्टाफ लोगों को बताता था कि साहब (श्री एसजी इनामदार) का प्रमोशन और तबादला हो गया। कुछ महीनों के लिए श्री एसजी इनामदार न्यायाधीश-1 के चैम्बर में बैठते थे। इसी चैम्बर में ACP कल्याणजी घेटे सर्विस रिवॉल्वर के साथ घुसे थे।
बॉम्बे हाईकोर्ट के सम्मानित वकील और पूर्व न्यायाधीश दीपक नातू और ABI- Editor ताराकांत द्विवेदी ‘अकेला’ इस घटना के साक्षी हैं कि ACP कल्याणजी घेटे सर्विस रिवॉल्वर लेकर श्री एसजी इनामदार के चैम्बर में घुसे थे। दीपक नातू ने श्री एसजी इनामदार को तुरंत बताया कि ACP कल्याणजी घेटे ने सर्विस रिवॉल्वर के साथ आपसे मीटिंग की थी। दीपक नातू ने श्री एसजी इनामदार से ACP कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई की सिफारिश की। परन्तु श्री एसजी इनामदार ने उनकी सिफारिश को तवज़्ज़ो नहीं दी।
RTI एक्टिविस्ट विवेक पांडेय ने बताया कि वे जल्द ही इस विषय पर बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट पिटीशन फाइल करेंगे। ACP कल्याणजी घेटे का पूरा कार्यकाल विवादित और भ्रष्टाचारयुक्त रहा है। उन्हें तो बहुत पहले से जेल में होना चाहिए था।
नोट : ABI की पहली न्यूज़ के बाद ACP कल्याणजी घेटे के पाले हुए कुछ दलालों, भड़वों और चूतियों ने सन्देश दिया कि अब ABI Editor ‘अकेला’ को सतर्क रहना चाहिए। ACP कल्याणजी घेटे तिलमिलाया हुआ है। कुछ भी कर सकता है। तो इस धमकी भरे सतर्कता सन्देश पर अब ABI धमकी दे रहा है कि ACP कल्याणजी घेटे को छोड़िये ABI उनके साले रवींद्र तायड़े की जन्मकुंडली में ग्रहों का फेरबदल कर देगा। रवींद्र तायड़े सीनियर इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हो गया है। जब तक पुलिस विभाग में था गंध मचाकर रखा था। ठाणे पुलिस विभाग का सबसे करप्ट इंस्पेक्टर था….. !
