अकेला
मुंबई के पांच सितारा (Five Star) होटल ग्रांड हयात में में एक बाउंसर- जिसे सिक्युरिटी गार्ड भी कहते हैं- ने एक नाबालिग मेहमान को बेवजह थप्पड़ मार दिया। बाउंसर अवैध गतिविधियों में लिप्त टीम इन्नोवेशन ग्रुप का था। इस आशय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पब और क्लब की संस्कृति को फॉलो करने वाले यंगस्टर्स में इससे भारी नाराजगी फ़ैल गयी है।
देखें घटना का पूरा वीडियो👇👇👇
घटना शुक्रवार रात्रि की है। मुंबई के वकोला (सांताक्रूज़) इलाके में फाइव स्टार ग्रांड हयात होटल में टीम इन्नोवेशन ने Event आयोजित किया था। बताते हैं जिस रूम- Shady Night Club, Toy Room– में पार्टी रखी थी उस रूम की क्षमता मात्र 200 मेहमानों की है परन्तु Team Innovation ने 1,000 मेहमानों को आमंत्रित कर दिया था। लिहाज़ा मेहमानों की स्थिति मुंबई के दादर स्टेशन पर लोकल ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों जैसी हो गयी थी। पीक ऑवर में RPF के जवान यात्रियों को पीछे से धक्का देकर डिब्बे में घुसाते हैं। वैसे ही Team Innovation के बाउंसर्स मेहमानों को धक्का देकर Toy Room में घुसा रहे थे। 17 साल के एक मेहमान ने पूछ लिया कि वह धक्का क्यों मार रहा है। इस पर भैंसे जैसे बाउंसर ने उस मेहमान को थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया। इससे पब और क्लबों में जाने वाले यंगस्टर्स में भारी नाराजगी पसर गयी है। जिस यंगस्टर को थप्पड़ मारा वह नाबालिग है। हालाँकि उसके परिवार ने अभी तक पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।
Team Innovation एक Event आयोजित करनेवाला ग्रुप है। इसका मालिक कोई मोहित बिजलानी है। Event में रईस घराने के लड़कों को टार्गेट करके Invite किया जाता है। इस Event या पार्टी में शराब, शबाब, कबाब और Drugs की व्यवस्था रहती है। इसकी Entry Fee 5,000 रुपए होती है। रेगुलर और पहचान के Guest को 3,000 अथवा 2,000 रुपये पर भी Entry मिल जाती है।
Team Innovation के खिलाफ वर्ष 2023 में IPL के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग करने की FIR भी दर्ज हुई है। यह Team अक्सर दुबई में इस तरह के Event आयोजित करती है। दुबई में Event करते करते मोहित बिजलानी बुकियों के भी संपर्क में आ गया है।

Become our partner now and start turning referrals into revenue! https://shorturl.fm/DtsWs
Drive sales and watch your affiliate earnings soar! https://shorturl.fm/AkEcT
Be rewarded for every click—join our affiliate program today! https://shorturl.fm/rcq1c
Share your link and rake in rewards—join our affiliate team! https://shorturl.fm/Qqgxj
Share your link and rake in rewards—join our affiliate team! https://shorturl.fm/Qqgxj
Join forces with us and profit from every click! https://shorturl.fm/nUMbM
Refer customers, collect commissions—join our affiliate program! https://shorturl.fm/teUvj