दूसरे मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने पर जिला अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर कर्मियों ने बसपा नेता की पिटाई कर दी

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जिला चिकित्सालय परिसर में एक मेडिकल स्टोर संचालक और उसके कर्मचारियों न बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की पिटाई कर दी। बसपा नेता का गुनाह यह था कि उन्होंने बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद कर मरीज को दे दी। अस्पताल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक को यह अच्छा नहीं लगा।

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के सहजूपार गांव के रहने वाले सुशील कुमार भारती सहजनवां विधानसभा के बसपा के प्रभारी भी हैं। वे मंगलवार, 19 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग स्थित वार्ड नंबर 16 के बेड संख्या दो पर भर्ती अपनी भांजी अंजलि को डिस्चार्ज कराने के लिए गए थे। अंजलि को डिस्चार्ज करने के दौरान चिकित्सक ने बाहर की दवा लिख दी। सुशील कुमार भारती जिला अस्पताल के सामने घोष कंपनी रोड पर परिचित दुकान किशन मेडिकल स्टोर से डिस्काउंट में 5 दिन की 500 रुपये की दवा खरीद कर भांजी को डिस्चार्ज कराने के लिए आए। यह बात किशन मेडिकल स्टोर के बगल में स्थित विक्की मेडिकल स्टोर के संचालक और उसके कर्मचारियों को नागवार गुजरी।

सुशील कुमार भारती जब दवा खरीद कर जिला चिकित्सालय पहुंचे तो भांजी को डिस्चार्ज करने के पहले उसके अगल-बगल न्यू बिल्डिंग में भर्ती 1-2 अन्य मरीजों के भी रिश्तेदार भी डिस्काउंट मिलने की वजह से दुकान का नाम पूछने लगे। उन्होंने रिश्तेदारों को किशन मेडिकल स्टोर का नाम बता दिया। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद किशन मेडिकल स्टोर के बगल में स्थित तथाकथित जिला चिकित्सालय का कर्मचारी विजय यादव, विक्की और तीन अज्ञात लोग उसका नाम पता और जाति पूछने लगे। इसके बाद जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

उन्होंने कहा कि तुम्हारी औकात की हमारा ग्राहक कहीं और भेज रहे हो। उनका आरोप है कि दौरान मारपीट कर उन लोगों ने जेब में रखा 7,000 रुपए भी छीन लिया। इस संबंध में सुशील कुमार भारती में कोतवाली में तहरीर देकर संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment