9वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन समेत चार कर्मचारी निलंबित

 

कर्नाटक के यादगिर जिले में एक स्कूल में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्यहीनता को लेकर प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन समेत स्कूल के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

घटना 27 अगस्त को सामने आई है। घटना जिले के शाहपुर तालुका के एक स्कूल में हुई है। FIR के अनुसार छात्रा पूर्ण गर्भावस्था में थी। छात्रा ने बताया कि शौचालय में उसे पेट में दर्द हुआ और उसने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया।

छात्रा ने बताया कि 9 महीने पहले 28 वर्षीय एक युवक ने उसका यौन शोषण किया था। जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि इस पूरी घटना को लेकर हॉस्टल वार्डन, स्कूल के प्राचार्य, स्टाफ नर्स और पीड़िता के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर छात्रा की गर्भावस्था के बारे में अधिकारियों को सूचना न देने का आरोप है। कथित लापरवाही और कर्तव्यहीनता को लेकर प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन समेत स्कूल के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Comment