धनंजय सिंह
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की स्वस्तिका सिटी कॉलोनी में रास्ता कब्जाने के विवाद में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उनके सरकारी गनर समेत 10 अन्य के खिलाफ FIR) दर्ज की गयी है। इससे पहले, लापरवाही बरतने के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया था। विनय सिंह
जौनपुर के महराजगंज से ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति हैं। इन पर ज़मीन कब्जाने, धमकाने और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौशल तिवारी की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार विनय सिंह खुद को धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर लोगों को डराते हैं। आरोप है कि विवाद के समय विनय सिंह फोन पर धनंजय सिंह से भी धमकी दिलवा रहे थे। FIR के मुताबिक, विनय सिंह ने धमकी दी कि “जिसको चाहूंगा जान से मरवा दूंगा.” कॉलोनी की महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं और इन लोगों पर महिलाओं के ऊपर छींटाकशी करने का भी आरोप लगाया गया है।
इसी मामले में SHO उपेंद्र सिंह को लाईन हाज़िर किया गया। यह पूरा मामला 4500 स्क्वायर फीट में मकान और पीछे के रास्ते का है, जिस पर विनय सिंह कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि स्थानीय जनता के साथ पीड़ित रामू ने विरोध किया तो मारपीट की और धनंजय को फोन मिलाया। यह पूरा मामला मंगलवार (29 दिसंबर) का है।
आरोप ये भी है कि पीड़ित रामू पुत्र मैकु लाल को जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया और मारा भी। बाद में कोतवाल उपेंद्र सिंह पहुंचे पीड़ित पक्ष यानी रामू पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत हुई जांच के बाद कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब इस मामले में धारा एस-सी एसटी, 191(2), 191(3), 190,115(2), 352, 351(3) 127(1), 131, 74, 3(1)द, 3(1) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी मामले के धमकाने वाले वीडियो को और धनंजय सिंह से बात का धौंस देने का वीडियो सपा ने पोस्ट किया।

https://shorturl.fm/V2BM5
https://shorturl.fm/6SqZZ
https://shorturl.fm/twXF5
https://shorturl.fm/0PflU
https://shorturl.fm/sdvNq