सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की बहुचर्चित MBA छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धामनोदिया को पुलिस ने नवी मुंबई के पास पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस को मालूम पड़ा कि आरोपी ने हत्या के बाद लाश के पास बैठकर बीयर पी, लाश के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया वह प्रेमिका की आत्मा को बुलाने के लिए पूजा-पाठ (जादू-टोना) कर रहा था। उसने YouTube पर “आत्माओं को कैसे बुलाएं” वाले वीडियो देखे। उसने अंधेरे में धीरे से माफी मांगी और कहा कि वह छात्रा की ‘आत्मा’ से बात करना चाहता है, जिसका उसने कुछ घंटे पहले मर्डर किया था।
इंदौर DCP कृष्ण लालचंदानी ने मीडिया को बताया कि पीयूष धामनोदिया MBA छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था। वह उससे शादी करना चाहता था। शादी के मुद्दे पर ही उनमें बहस हुई। परिवार की मर्जी के बिना वे शादी करना चाहते थे। इसी मुद्दे पर बात करने के लिए 10 फरवरी 2026 को पीयूष धामनोदिया छात्रा को अंकल गली ले गया। वहां शारीरिक सम्बन्ध बनाये। दोनों में बहस हुई तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसी दिन वह महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पास पनवेल भाग गया। शारीरिक सम्बन्ध का वीडियो उसने कॉलेज ग्रुप में शेयर भी कर दिया था।
पुलिस ने बताया पनवेल में वह एक होटल में रुका और अगले दिन उसने छात्रा का मोबाइल फोन तोड़ दिया। मुंबई पुलिस की मदद से जब इंदौर पुलिस उसे पकड़ने पनवेल पहुंची, तब उन्हें एक जगह मिली, जहां उसने काला जादू करने की कोशिश की थी। ऐसा लग रहा था कि घटना के बाद वह मेंटली डिस्टर्ब हो गया था और छात्रा की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं ठाणे जिले के नालासोपारा के खुले मैदान में भी प्रेमिका की आत्मा से बात करने के लिए उसने तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। क्रिया करने के लिए उसने प्रेमिका का फोटो रख सिंदूर, चुनरी पूजा सामग्री सामने रख इंटरनेट से सीखी तंत्र क्रिया कर आत्मा से बात करने की कोशिश की थी।
पीयूष धामनोदिया शक था कि प्रेमिका मोबाइल एप्प के जरिये अन्य लड़कों से भी बात करती है। इस वजह से भी उनमें विवाद होता था।
