टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट में घर से ड्रग्स का सेवन कर आते हैं युवक, 19 अप्रैल को BKC के जियो वर्ल्ड गार्डेन में है सबसे बड़ी ड्रग्स पार्टी !!

 

अकेला

मुंबई के उपनगर गोरेगांव में हुए टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट हादसे के बाद यह खुलासा हुआ है कि इसमें भाग लेने आने वाले युवक घर से ड्रग्स का सेवन करके आते हैं। और तो और 19 अप्रैल को BKC के जिओ वर्ल्ड गार्डेन में ड्रग्स की सबसे बड़ी पार्टी आयोजित है। माना जा रहा है कि जिओ वर्ल्ड गार्डेन की पार्टी बहुत सक्सेस होने वाली है इसलिए इसके बाद ‘द ऑफ्टर पार्टी’ भी आयोजित है।

11 अप्रैल को गोरेगांव में टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग्स का ओवरडोज हो जाने से एक 24 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय पुरुष छात्र की मौत हो गयी। दोनों दक्षिण मुंबई के चर्नी रोड के रहनेवाले थे और MBA के छात्र थे। इन छात्रों को उल्हासनगर के आयुष साहित्य ने कुरियर से ड्रग्स भेजा था। इस मामले में पुलिस ने आनंद पटेल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसी पार्टियों में ‘हमेशा’ शिरकत करनेवाले एक युवक ने ABI (abinewz.com) को बताया कि पुलिस अथवा सिक्युरिटी चेकिंग से बचने के लिए 90 प्रतिशत युवक घर से ड्रग्स का सेवन करके आते हैं। वे Ecstasy (MDMA अथवा Yello Pills) नामक ड्रग्स का सेवन करते हैं। यह गोली 1,650 रुपये से 1,990 रुपये में पड़ती है। नॉर्मली एक गोली का चौथाई भाग खाने से ही काम भर का नशा हो जाता है लेकिन ये युवक तिहाई भाग अथवा पूरी की पूरी गोली खा लेते हैं। इससे ओवरडोज़ हो जाता है। और इनकी जान पर बन आती है। वर्ली के डोम क्लब, महालक्ष्मी रेसकोर्स (Can Music) और परेल के Anti Social क्लब में टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट अक्सर आयोजित होते हैं। इनमें सेलेब्रटी आते हैं। गोरेगांव के टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट में ओरहान अवात्रामणि उर्फ़ ओरी आया था।

अब 11 अप्रैल को BKC के जिओ वर्ल्ड गार्डेन में एक टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट जिसका नाम Circo Loco Mumbai है आयोजित है। यह मुंबई की अबतक की सबसे बड़ी टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट (ड्रग्स पार्टी) होने वाली है। माना जाता है कि इस Circo Loco Mumbai में 10 से 15 हजार की भीड़ होने वाली है। इस टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट में एंट्री फीस 15,000 रुपये से 50,000 रुपये है। टेबल का चार्ज 4 लाख रुपये से 10 लाख रुपये है। इस Circo Loco Mumbai (टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट) में भाग लेने वाले चार टेक्नो DJ (Chris Stussy, Mau P, Michael Bibi, Marco Carola) ने 7 करोड़ रुपये चार्ज किया है।

माना जा रहा है कि BKC के जिओ वर्ल्ड गार्डेन की Circo Loco Mumbai कॉन्सर्ट बहुत सक्सेस होगी। इसलिए उसके बाद बहुत सी ‘द ऑफ्टर पार्टी’ होगी। इनमें से एक पार्टी होटल सहारा स्टार में आयोजित है। इन पार्टियों में भी जबरदस्त ड्रग्स का सेवन होगा।

Leave a Comment