बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मुंबई उपनगरीय कलेक्टर ने बुधवार को मानखुर्द के अण्णाभाऊ साठे नगर में सरकारी जमीन पर बनीं 1,200 झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। ये झोपड़ियां 11 एकड़ पर कब्ज़ा करके बनायी गयी थीं। अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन पर कई वर्षों से अतिक्रमण था, लेकिन लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनावों के लगातार आयोजन के कारण प्रशासनिक व्यस्तता की वजह से कार्रवाई में देरी हुई। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस के करीब 400…
Read More