यशवंत वर्मा और घनश्याम उपाध्याय पहले दिल्ली हाई कोर्ट और बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज रहे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मुंबई के वकील घनश्याम उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन फाइल की है। घनश्याम उपाध्याय ने यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। यशवंत वर्मा को देश में ‘50 करोड़ी’ और ‘फायर ब्रांड’ जज के नाम जाना जाता है। वे दिल्ली हाई कोर्ट में जज थे तभी 14 मार्च 2025 की रात उनके तुगलक क्रेसेंट सरकारी आवास के स्टोर…
Read MoreDay: June 28, 2026
‘रोड सेफ्टी वाला’ यूट्यूबर POCSO के तहत गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 32 वर्षीय एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिस पर सार्वजनिक सड़कों पर महिला बाइक सवारों और नाबालिग लड़कियों को जानबूझकर टक्कर मारने, उनकी प्रतिक्रियाओं को चोरी-छिपे रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर फॉलोअर्स बढ़ाने तथा कमाई करने का आरोप है। आरोपी की पहचान गुरमन सिंह के रूप में हुई है, जो “रोड सेफ्टी वाला” नाम से सोशल मीडिया अकाउंट संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को दिल्ली के सुभाष नगर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ महिलाओं को सड़क पर परेशान…
Read Moreमेहनताना मांगने पर ‘पेड पालकी’ के निर्माता ने अभिनेता सतेंद्र सोनी को पीटा
सतेंद्र सोनी अभिनेता सतेंद्र सोनी, जो Mirzapur, Laapataa Ladies सहित कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुके हैं, ने आगामी फिल्म Ped Palki के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो में सतेंद्र सोनी रो पड़े और दावा किया कि उन्हें उनकी पूरी मेहनताना राशि नहीं दी गई तथा बकाया मांगने पर कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया। सतेंद्र सोनी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में Ped Palki की शूटिंग के लिए गए थे, जिसका निर्देशन और निर्माण पुष्पेंद्र सिंह ने किया…
Read Moreपुणे का फ़ैयाज़ निसार हुसैन प्रेमजी मुंबई के मुहर्रम जुलूस में 15,000 लोगों को मारना चाहता था
फ़ैयाज़ निसार हुसैन प्रेमजी मुंबई पुलिस ने फ़ैयाज़ निसार हुसैन प्रेमजी को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने मुंबई के भायखला में मुहर्रम के आशूरा जुलूस के दौरान अत्यधिक विषैले रसायन जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांटे। पुलिस पूछताछ में फ़ैयाज़ निसार हुसैन प्रेमजी ने स्वीकार किया कि वह कम से कम 15,000 लोगों को मारना चाहता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ़ैयाज़ निसार हुसैन प्रेमजी पुणे का निवासी है और उच्च शिक्षित है। उसने बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री प्राप्त की है। वह पहले…
Read More