शाहरुख़ खान ने अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया शामिल, स्पॉट फिक्सिंग में एक खिलाड़ी जा चुका है जेल

 

हिंदी फिल्मों का अभिनेता शाहरुख़ खान अपने पाकिस्तान प्रेम को जाहिर करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ता। पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों की हत्या के बाद ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया है परन्तु शाहरुख़ खान को इससे कोई सरोकार नहीं है। उसने अपने क्रिकेट टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है। उन खिलाड़ियों में से एक जेल की हवा खा चुका है।

पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की इजाजत न हो, लेकिन वे दुनिया भर की अन्य टी20 लीगों में भारतीय मालिकों की टीमों के लिए खेलते नजर आते हैं। अब इस लिस्ट में शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) का नाम भी जुड़ गया है, जिसने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) के लिए अपनी टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल किया है।

शाहरुख खान की यह टीम वेस्टइंडीज की पॉपुलर टी20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में हिस्सा लेती है। इस साल सीपीएल का 13वां सीजन 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। सीजन से पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने अपनी टीम का ऐलान किया, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक को टीम में शामिल किया गया है।

मोहम्मद आमिर का नाम पहले भी विवादों में रहा है। 2010 के इंग्लैंड दौरे के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आमिर को जेल की सजा सुनाई गई थी और लंबे समय तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। हालांकि, वापसी के बाद उन्होंने फिर से पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला और अब सीपीएल 2025 में शाहरुख की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के लिए खेलेंगे।

Leave a Comment